फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Transfer of 27 policemen including six sub-inspectors

Hardoi: छह उपनिरीक्षक सहित 27 पुलिसकर्मियों के तबादले, कानून व्यवस्था पुख्ता करने के लिए एसपी ने किया फेरबदल

Sat, 20 May 2023 05:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 May 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Transfer of 27 policemen including six sub-inspectors
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले में कानून व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने महकमें में फेरबदल किया है। उन्होंने शहर की राधानगर, जेल पुलिस चौकी के अलावा संडीला और गोपामऊ पुलिस चौकी के प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने पीआरओ एसआई विवेक वर्मा को संडीला कस्बा पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


वहीं, संडीला पुलिस चौकी के प्रभारी रहे एसआई धर्मेन्द्र चौधरी को सांडी थाने में तैनात किया है। शहर की राधानगर पुलिस चौकी प्रभारी ऋषि कपूर को जेल चौकी का प्रभारी और संडीला कोतवाली में अभियोजन कार्यालय से संबद्ध एसआई राजेश कुमार को राधानगर पुलिस चौकी की जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन


जेल चौकी प्रभारी एसआई मुकुल दुबे को गोपामऊ और वहां के प्रभारी एसआई अनिल कुमार को पाली थाने में तैनात किया गया है। इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात हेड सिपाही जावेद खां को कछौना और बशारत अली को न्यायिक सम्मन सेल भेजा गया है। इसी तरह 12 सिपाही और सात महिला सिपाही को इधर से उधर तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed