फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Three women of the gang that stole jewellery and cash arrested

तीन औरतों का तिकड़म: 13 शादियां कर तीनों ने लूटी ससुरालें, ऐसे अंजाम देती थीं वारदात

Sun, 13 Apr 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 10:52 PM IST
सार

Hardoi News: शादी कर दूल्हे के घर से जेवर व नकदी चोरी करने वाले गैंग की तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शादी के लिए लड़कों की तलाश करने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन
Hardoi: Three women of the gang that stole jewellery and cash arrested
तीन महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी कर दूल्हा के घर से जेवर-नकदी चोरी करने वाले गैंग की तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह महिलाएं नाम बदल-बदलकर आपस में रिश्तेदार बन जाती थीं। इन महिलाओं ने 13 शादियां कर लोगों के यहां से जेवर और नगदी चोरी कर ली। शादी करने वाली महिला और उसकी दो साथी महिलाओं को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने थाना लोनार क्षेत्र के नस्योली डामर निवासी पूजा उर्फ सोनम, पिहानी के ग्राम सिमौर निवासी आशा उर्फ गुड्डी और शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर के मजरा चिंतापुर निवासी सुनीता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जारी विज्ञप्ति में तीनों महिलाओं को जेल भेजने की बात कही है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया तीनों महिलाएं आपस में रिश्तेदारी बनाकर उन परिवारों को झांसे में लेती थीं, जिनके यहां लड़कों की शादी नहीं हो रही होती। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दुल्हन बनने वाली महिला के पास से दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान के कुंडल, एक नाक की नथ व 2,750 रुपये बरामद हुए हैं। बताया आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया इसी तरह अलग-अलग जनपदों में 13 शादी किए जाने की बात स्वीकारी है। वहां से दूल्हा और परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ पिलाकर व खिलाकर जेवर-नकदी चोरी कर लेती थीं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली व हरपालपुर में दर्ज है रिपोर्ट
सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता ने 23 जनवरी को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया 20 जनवरी को सांडी के चिरागपुर बेहटी निवासी प्रमोद व थाना लोनार क्षेत्र के निसोेली डामर निवासी उसकी कथित पोती पूजा उर्फ सोनम के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय हरदोई में शादी करने आया था। उसने पूजा को 3.5 लाख के जेवर व नगदी दी। वह शादी के कागजात तैयार कर रहा था। इस बीच जेवर व नगदी लेकर दोनों भाग गए। हरपालपुर के प्रतिपालपुर निवासी राकेश कुमार ने 5 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया पूजा उसके साथ बिना शादी के रहती थी। जिसने अपने दो साथियों के साथ चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर जेवर व नगदी लूट ले गई।

सुनीता बनती थी पूजा की मां और आशा मौसी
भोले भाले लड़कों को साझे में लेकर लूट की घटना को अंजाम देने वाला मास्टर माइड सांडी के चिरागपुर बेहटी निवासी प्रमोद पुलिस की पकड़ से दूर है। शादी न होने वाले लड़कों को प्रमोद ढूंढता था। सुनीता को पूजा की मां और आशा को उसकी मौसी बनाकर पेश करता था। योजना के अनुसार मौका पाते ही जेवर व नगदी लूट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed