फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Three friends fell into the pond after a drunken fight, one died

Hardoi: नशे में झगड़कर तालाब में गिरे तीन दोस्त, एक की मौत, गोताखोरों ने खोज निकाला शव

Mon, 04 Mar 2024 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Three friends fell into the pond after a drunken fight, one died
तालाब किनारे जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में नशे में झगड़ रहे तीन दोस्त पजइया तालाब में जा गिरे। इनमें से एक की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो बाहर निकल आए। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव निकाला। मल्लावां कस्बे के मोहल्ला श्यामपुर निवासी नौशाद (22), कफील (20) और लियाकत (22) सोमवार की दोपहर कस्बे की चुंगी नंबर दो पर गए थे। कफील और नौशाद के मुताबिक तीनों ने वहीं शराब पी और चौराहे की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन

कस्बा रोड पर बातचीत के दौरान ही तीनों आपस में झगड़ने लगे। हाथापाई करते हुए तीनों सड़क किनारे पजइया तालाब में गिर गए। नौशाद और कफील तालाब से बाहर निकल आए, लेकिन लियाकत बाहर नहीं निकला। घटना की सूचना दोनों युवकों ने लियाकत के परिजनों और स्थानीय लोगों को दी। इस पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि परवेज आलम ने पालिका की जेसीबी भी युवक की तलाश में तालाब में भिजवाई। कोई सुराग न मिलने पर कन्नौज के मेहंदीपुर से गोताखोंरों को बुलाया गया। गोताखोंरों ने लियाकत का शव बरामद कर लिया। उसका निकाह एक साल पहले हुआ था और एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed