फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Three cousins died due to uncontrollable dumper collision

Hardoi: बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत, एक साथ उठी तीनों की अर्थी, रोई हर आंख

Tue, 16 May 2023 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 May 2023 07:54 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। गांव में जब तीनों चचेरे भाइयों की एक साथ घर से अर्थी उठी तो यह दृश्य देखकर हर किसी के आंखों से आंसू निकल पड़े।

विज्ञापन
Hardoi: Three cousins died due to uncontrollable dumper collision
राजकुमार, ज्ञानेंद्र व योगेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघोपुर रोड पर धर्मशाला के पास बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है। गांव में जब तीनों चचेरे भाइयों की एक साथ घर से अर्थी उठी तो यह दृश्य देखकर हर किसी के आंखों से आंसू निकल पड़े।

विज्ञापन


कोतवाली के कल्याणपुर निवासी रामखेलावन के यहां सोमवार को पुत्री की शादी का समारोह था। इसी समारोह में शामिल होने के लिए माधौगंज थाना क्षेत्र के खुर्दा मरदानपुर निवासी राजकुमार व चचेरे भाई विनोद कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार आए थे। रविवार की देर रात में घर जाते समय थाना क्षेत्र में राघोपुर रोड पर धर्मशाला के पास बेकाबू डंपर ने तीनों को कुचल दिया। तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


राजकुमार दिल्ली में स्पोर्ट्स कंपनी में काम करता था। शादी हो गई थी। पत्नी कोमल के अलावा दो बच्चे व एक बेटी आयुषी है। ज्ञानेंद्र भी दिल्ली में राजकुमार के साथ काम करता था, उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। योगेश भी अविवाहित था। उसकी हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी पर नौकरी लग चुकी है। अगले महीने उसे ज्वाइन करना था, मगर उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed