{"_id":"678f965acd4f0240c301714c","slug":"hardoi-the-bride-ran-away-after-deceiving-the-groom-wearing-jewelry-worth-rs-3-5-lakhs-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: साढ़े तीन लाख के जेवर पहन दूल्हे को चकमा देकर भाग निकली दुल्हन, शादी तय कराने वाला भी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: साढ़े तीन लाख के जेवर पहन दूल्हे को चकमा देकर भाग निकली दुल्हन, शादी तय कराने वाला भी भागा
Tue, 21 Jan 2025 06:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Jan 2025 06:16 PM IST
सार
Hardoi News: कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचे दूल्हे को उस समय झटका लगा जब साढ़े तीन लाख के जेवर पहन दुल्हन चकमा देकर भाग निकली। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोर्ट मैरिज करने के लिए आई युवती दूल्हे से साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर पहनने के बाद बिना शादी किए ही चली गई। काफी देर तक युवक अपनी होने वाली दुल्हन को तलाशता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत शहर कोतवाली में दर्ज कराई।
सांडी नगर के नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता अविवाहित हैं। बेहटी चिरागपुर निवासी एक गेरुआ वस्त्र धारी ने नीरज गुप्ता से शादी करने के लिए एक लड़की से बातचीत कराई थी। बेहटी चिरागपुर में ही नीरज लड़की से मिला था। दोनों के बीच बातचीत के बाद 20 जनवरी को न्यायालय में शादी किए जाने की बात तय हुई थी। इस पर नीरज सोमवार को अपनी मां के साथ हरदोई आया था। बेहटी चिरागपुर निवासी शख्स, युवती और उसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे।
नुमाइश चौराहे के पास स्थित मंदिर में नीरज ने युवती को लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर पहनने के लिए दिए। इसके बाद सभी कोर्ट मैरिज के लिए न्यायालय परिसर पहुंचे। इसी बीच युवती, शादी तय कराने वाला शख्स मौके से बिना कुछ बताए चले गए। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। युवती की फोटो नीरज से ले ली गई है। नाम पता आदि भी जुटाया गया है।