{"_id":"66c4bdd5c674ab62c70c1506","slug":"hardoi-teenager-misdeed-with-six-year-old-girl-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: छह साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, मौके पर पहुंची मां को धक्का देकर भाग निकला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: छह साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, मौके पर पहुंची मां को धक्का देकर भाग निकला आरोपी
Tue, 20 Aug 2024 09:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Aug 2024 09:31 PM IST
सार
हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने घर में घुसकर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके मकान के पड़ोस में ही जेठ का मकान है।
विज्ञापन
जेठ परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। इसलिए घर खाली पड़ा रहता है। सोमवार शाम चार बजे उसकी पुत्री (6) उक्त मकान में खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही किशोर (15) घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर वह मौके पर पहुंच गई, तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन
रात दस बजे बच्ची को लेकर मां थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र , सीओ संडीला सतेंद्र सिंह, और थानाध्यक्ष रामलखन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट और दुष्कर्म समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को मंगलवार को अटिया मोड़ के पास से पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय में पेश कर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन