{"_id":"5eb837df8ebc3e90955a728e","slug":"hardoi-teenager-found-in-room-with-brother-in-law-family-strangled-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: जीजा से नजदीकी के शक में किशोरी की हत्या, परिजनों ने शव गर्रा नदी में फेंका, पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: जीजा से नजदीकी के शक में किशोरी की हत्या, परिजनों ने शव गर्रा नदी में फेंका, पुलिस ने किया बरामद
Sun, 10 May 2020 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 10 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
हरदोई के बावन क्षेत्र की लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरेपुर में जीजा के साथ नजदीकी के शक में परिजनों ने शनिवार दोपहर किशोरी की हत्या कर दी। शव ट्रैैक्टर ट्राली से ले जाकर गर्रा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार रात नदी से शव बरामद कर मृतका के भाई को गिरफ्तार किया तो उसने सारी सच्चाई बयान कर दी।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरेपुर निवासी व्यक्ति की पुत्री (15) को बचपन में ही उसकी बुआ ने गोद ले लिया था। महरेपुर में ही रहने वाली किशोरी की बुआ, फूफा और भाई को शंका थी कि किशोरी के संबंध उसके जीजा से है। पुलिस के मुताबिक सात-आठ दिन पहले किशोरी की बड़ी बहन अपने पति के साथ महरेपुर आई थी।
इसी दौरान किशोरी का जीजा बुआ के घर गया था। आठ मई की रात बुआ को किशोरी अपने कमरे में नहीं दिखी। उसने जाकर देखा तो वह उस कमरे में मिली, जहां उसका जीजा ठहरा था। इस पर बुआ उसे अपने साथ ले गई। इस बात को लेकर बुआ ने किशोरी के जीजा को ताना दिया तो वह पत्नी के साथ शनिवार सुबह अपने गांव लौट गया।
विज्ञापन
लोनार कोतवाल आरके राय के मुताबिक इसके बाद किशोरी के पिता, भाई और दो फूफा ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को मिट्टी भरी बोरियां बांधकर गर्रा नदी में फेंक दिया। इसकी जानकारी शनिवार को पुलिस को गोपनीय ढंग से मिली। इस पर सवायजपुर चौकी प्रभारी कृष्णबली सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर गए तो शव गर्रा नदी में बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।