{"_id":"68cae887903a581f3405b048","slug":"hardoi-sold-gold-nail-for-liquor-shot-wife-when-she-protested-woman-injured-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: शराब के लिए बेच दी सोने की कील, विरोध करने पर पत्नी को मारी गोली, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: शराब के लिए बेच दी सोने की कील, विरोध करने पर पत्नी को मारी गोली, महिला घायल
Wed, 17 Sep 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
मल्लावां सीएचसी में भर्ती घायल अफरोज जहां
- फोटो : अमर उजाला
शराब के आदी पति ने पत्नी की नाक की सोने की कील बेच दी। बुधवार शाम इसका पता चलने पर पत्नी ने विरोध जताया। इससे नाराज होकर पति ने पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। बायें पैर में गोली लगने से महिला घायल हो गई। सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। नगर के मोहल्ला पुरानी चौकी निवासी अफरोज जहां (40) के मुताबिक उसका पति रहीस अंसारी शराब का आदी है।
विज्ञापन
बुधवार को शरीफ ने शराब पीने के लिए घर में रखी अफरोज की नाक की सोने की कील बेच दी। शाम लगभग चार बजे पति घर आया तो उसने अफरोज को कील बेचने की जानकारी दी। इस पर अफरोज ने नाराजगी और विरोध जताया। इस पर रहीस ने तमंचे से अफरोज को गोली मार दी। गोली बायें पैर में लगने से अफरोज गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। इसी बीच अफरोज भाग निकला। पड़ोसियों ने अफरोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉ. दिव्यांशु चंद्र वाजपेयी ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अतिरिक्त निरीक्षक केबी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन