फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Sleeper bus overturns into 25-foot ditch on Ganga Expressway; 44 passengers injured

Hardoi Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर 25 फीट गहरी खाई में पलटी स्लीपर बस, सिद्धार्थनगर के 44 यात्री घायल

Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
सार

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में 44 यात्री घायल हो गए। जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक-कंडक्टर हादसे के बाद बस छोड़कर भाग निकले। 

विज्ञापन
Hardoi: Sleeper bus overturns into 25-foot ditch on Ganga Expressway; 44 passengers injured
हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पचदेवरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब चार बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर भाहपुर पुलिया के पास दिल्ली जा रही स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। सिद्धार्थनगर के बासी से निकली बस पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट गहरी खाई में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बच्चों समेत 44 यात्री घायल हो गए जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर से शनिवार को निकली स्लीपर बस पचदेवरा की भाहपुर सपहा पुलिया के पास चालक और परिचालक के आपसी विवाद के कारण हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों के मुताबिक तड़के करीब तीन बजे चालक और परिचालक में आपस में किसी बात पर कहासुनी हो रही थी। चालक बहस करने के साथ ही मोबाइल पर बात भी कर रहा था तभी सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव पुलिस टीम और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को उपचार के लिए जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे में बच्चों समेत 44 यात्री घायल हुए हैं, गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे जबकि परिचालक ने केवल 70-75 टिकट ही काटे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और चालक की लापरवाही हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है।

 

बैठना है तो बैठो, नहीं तो बाहर जाओ
घायल यात्री शफीक ने बताया कि हादसे से पहले चालक लगातार मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। कुछ ही देर बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं घायल विनय यादव ने बताया कि सफर शुरू होने से पहले अधिक सवारियां बैठाने को लेकर चालक से बहस हुई थी। जब कुछ यात्रियों ने ज्यादा भीड़ होने पर आपत्ति जताई तो चालक ने कहा कि बैठना है तो बैठो नहीं तो बाहर जाओ।
विज्ञापन

हादसे में यह हुए घायल
सिद्धार्थनगर के बासी से ही बस यात्रियों से ठसाठस होकर चली थी। भाहपुर सपहा पुलिया के पास हादसे के बाद इसमें बैठे हादसे में घायल यात्रियों में डुमरियागंज खेसरहा की अर्पिता शुक्ला, फजल, मनोज पाठक, सुनील कुमार, अमित कुमार, बस्ती छावनी की गीता, अर्जुन, दिव्यांशी व दिव्यांश, सिद्धार्थनगर की अनुराधा, अथर्व व अनवी, डुमरियागंज निवासी राधेश्याम, हैदर अली, बस्ती के इटवा के मूवीन, बस्ती के नरखेरिया के कृष्णा मोहन, गीता यादव, विनय यादव, विशाल, अनिल, सचिन, कृष्णा पांडेय, बनवारी लाल, बासी के राहुल पाठक और सिद्धार्थनगर के शहजाद, अजय, तबस्सुम, राजेश, आशिका, आंचल, मोहन कुमार, अकबर अली, मुन्ना व केशवराम समेत कुल 44 यात्री घायल हुए हैं।

एक्सप्रेसवे समेत जिले से होकर सभी मार्गाें से निकलने वाली सवारी बसों का अभियान चलाकर निरीक्षण किया जाएगा। इसमें कोई भी बस मानकों को दरकिनार करते हुए चलती पाई गई तो उसका चालान कर बंद करवाया जाएगा। - अरविंद कुमार सिंह, उप संभागीय परिवहन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed