Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Sanitation worker beaten to death with a wooden club after asking for the return of 5,000-rupee

हरदोई: उधारी के पांच हजार रुपये वापस मांगने पर सफाई कर्मी की मचवे से पीटकर हत्या

Sat, 14 Nov 2026 07:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 14 Nov 2026 07:49 PM IST
सार

घटना पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लानगर गांव में होली चौराहे की है। आरोपी मचवा लेकर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Hardoi: Sanitation worker beaten to death with a wooden club after asking for the return of  5,000-rupee
भतीजे शानू से पूछताछ करते कोतवाल एसएन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लानगर गांव में शनिवार शाम होली चौराहे पर उधारी के पांच हजार रुपये वापस मांगने पर नशे में धुत शख्स ने सफाई कर्मी की हत्या चारपाई के मचवे से ताबड़तोड़ वारकर कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मृतक के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


अब्दुल्लानगर निवासी मोतीलाल वाल्मीकि (45) गांव में ही साफ-सफाई का काम करते थे। उनके भतीजे शानू कुमार ने बताया कि सरेहजू निवासी रामवीर वाल्मीकि ने दिवाली से एक दिन पहले मोतीलाल से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। शनिवार शाम रामवीर गांव में ही चौराहे पर शराब के नशे में खड़ा था। इस दौरान उधर से निकले मोतीलाल ने उनसे अपने रुपये मांगे। इस पर रामवीर भड़क गया और उसने पास ही पड़े चारपाई के मचवे से मोतीलाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन


जानकारी पर शानू व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए और मोतीलाल को सीएचसी ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मोतीलाल की शादी हुई थी लेकिन कई वर्ष पहले वह छोड़कर चली गई थीं। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि शानू की शिकायत पर रामवीर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाशबीन बनी रही भीड़
अब्दुल्लानगर के होली चौराहे पर रामवीर चारपाई के मचवे से मोतीलाल पर ताबड़तोड़ वार करता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी आगे आकर मोतीलाल को बचाने की कोशिश नहीं की। आरोपी ने जब यह समझ लिया कि मोतीलाल की मौत हो गई तो वह भीड़ के बीच मचवा हाथ में लेकर मौके से आसानी से भाग भी निकला। पुलिस मौके पर पहुंची तो न तो आरोपी मिला और न ही वारदात में इस्तेमाल मचवा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed