फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Samadhan Diwas,The son sold the land showing his mother as dead

Hardoi: बेटे ने मां को मृत दिखाकर बेची जमीन, पीड़िता बोली- अरे एसपी साहेब हमारी भी सुन लो...

Sat, 28 Jan 2023 10:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Jan 2023 10:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बेटे ने अपनी मां को मृत दिखाकर दो बीघा जमीन बेच डाली। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि आठ महीने से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रही हूं। बेटे ने तहसील कर्मियों की मिलीभगत से वरासत करा ली है।

विज्ञापन
Hardoi Samadhan Diwas,The son sold the land showing his mother as dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरे एसपी साहेब हमारी बात भी सुन लो...बेटे में मुझे मृत दिखाकर तहसील कर्मियों से मिलीभगत करके वरासत बनवाकर दो बीघा जमीन बेच डाली। वह आठ महीने से कार्रवाई के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई कोई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

यह बात शनिवार थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने बेदृटा मुडिया गांव की बताशों पत्नी स्व. रामलाल ने कही। उसने बताया कि बेटे रामगोपाल ने उसे मरा हुआ दिखाकर अपने नाम जमीन की वरासत करा ली है। उसके हिस्से की दो बीघे जमीन बेच दी।
विज्ञापन

अपने को जिंदा साबित करने के लिए वह आठ महीने से अफसरों से फरियाद कर रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पाया है। इस पर एसपी ने महिला को एक हफ्ते में न्याय दिलाने के निर्देश सीओ को दिए। अरवल थाने में एसपी के सामने कुल सात शिकायतें आई। इसमें छह राजस्व और एक पुलिस की शिकायत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने थाने के मालखाना, आरक्षी बैरक, हवालात, मैस एवं अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। थाने में साफ सफाई की व्यवस्था उचित न मिलने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार, थानाध्यक्ष छोटेलाल, उप निरीक्षक धारा सिंह मौजूद रहे।

वहीं कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार और क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह ने समस्याएं सुनी। यहां हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे। माधौगंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाना समाधान दिवस में प्रभारी सीओ बिलग्राम सतेंद्र कुमार सिंह व नायब तहसीलदार के समक्ष चार शिकायत दर्ज की गईं।

तीन शिकायतें आपसी कहासुनी को लेकर आई, जिन्हें पुलिस ने मौके पर निस्तारित कर दिया। वहीं एक राजस्व से संबंधित थी। उसे संयुक्त टीम को जांच कर निस्तारित करने को दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण, कानूनगो रामदीन वर्मा, राजेश वर्मा, लेखपाल अंशिका पटेल सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed