फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi's child got help from Mumbai on the information of actor Sonu Sood

सोनू बने मसीहा, हजारों मील दूर बैठे बीमार बच्चे को मुहैया कराया इलाज

Wed, 23 Sep 2020 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Sep 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hardoi's child got help from Mumbai on the information of actor Sonu Sood
करन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान परदेश में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था कर चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद अब भी जरूरतमंदों की मदद एक ट्वीट संदेश पर कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक ट्वीट का संज्ञान लेकर सोनू सूद की टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे की गंभीर बीमारी का पूरा इलाज कराया। खास बात यह है कि पिहानी के बच्चे को मुंबई से मदद मिलने की राह फर्रुखाबाद से खुली।
विज्ञापन


पिहानी कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी रतन लाल के पुत्र करन (6) के पेट से वजनदार ठेलिया निकल गई थी। पिता रतन लाल खुद भी ठेलिया चलाते हैं। अलग-अलग स्थानों पर करन का उपचार कराया गया, लेकिन उसके पेट में तकलीफ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद करन को जिला चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ मेडिकल कालेज गए, लेकिन करन की कोई मदद नहीं हो पाई।

इतना जरूर पता चल गया कि करन की आंतें फट गई हैं। इस पर मिश्राना निवासी छात्र ऋषभ ने ट्वीट कर करन की मदद करने के लिए सोनू सूद से आग्रह किया। सोनू सूद ने फर्रुखाबाद निवासी अपने बेहद करीबी और समाजसेवी डॉ. जितेंद्र यादव से संपर्क साधा और करन का पूरा ब्योरा दिया। सोनू सूद की टीम के रूप सक्रिय डॉ. जितेंद्र यादव लखनऊ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लखनऊ के एक नामचीन अस्पताल में करन का ऑपरेशन व इलाज कराया गया।


मैं टीम का सदस्य, आभार तो सोनू को 
इस बारे में डॉ. जितेंद्र ने बताया कि वह तो सोनू सूद की टीम के सदस्य हैं। उनकी बजाय सोनू सूद का आभार है। सोनू की सूचना पर ही बच्चे का पूरा इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed