फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: RPF constable slaps youth in Delhi Mail, suspended

Hardoi: दिल्ली मेल में आरपीएफ दीवान ने युवक को मारा थप्पड़, निलंबित

Sat, 24 Aug 2024 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

दिल्ली मेल में आरपीएफ दीवान ने पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में आरपीएफ दीवान को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Hardoi: RPF constable slaps youth in Delhi Mail, suspended
आरपीएफ दीवान ने युवक को मारा थप्पड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली दिल्ली मेल की एक बोगी में युवक को थप्पड़ मारते हुए आरपीएफ के दीवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर संबंधित दीवान को निलंबित कर दिया गया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। चर्चा है कि जिस युवक को पीटा गया है वह पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में दिल्ली मेल की एक बोगी में हरदोई स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक को आरपीएफ के प्रधान आरक्षक (दीवान) अमित कुमार सिंह थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। अमित कुमार सिंह मूल रूप से फर्रूखाबाद जनपद के फतेहगढ़ के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दीवान ने युवक को आगे बढ़ने के लिए कहा था और इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरपीएफ कमांडेंट आरबी सिंह ने बताया कि आरोपी अमित कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

आरपीएफ कप्तान ने लिया जायजा
आरपीएफ के कप्तान शान मुग ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों के साथ बैठक कर पुलिस भर्ती परीक्षा के साथ ही सुरक्षा संबंधी अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की। चर्चा है कि आरपीएफ कप्तान वायरल वीडियो के मामले में जांच करने आए थे, लेकिन आरपीएफ के कमांडेंट आरबी सिंह ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed