फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Robberies Committed to Fund Lavish Lifestyles Four Notorious Criminals Arrested in Encounter

Hardoi Crime: शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट, मुठभेड़ में चार शातिर गिरफ्तार, एक बदमाश और पुलिसकर्मी घायल

Wed, 06 May 2026 11:02 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 06 May 2026 11:02 AM IST
सार

Hardoi News: अतरौली पुलिस ने महिला से हार लूटने वाले चार शातिरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस फरार दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Hardoi Robberies Committed to Fund Lavish Lifestyles Four Notorious Criminals Arrested in Encounter
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी और बरामद हार - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में थाना अतरौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने महिला के गले से हार झपटकर कार से फरार होने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस का एक उपनिरीक्षक भी घायल हुआ है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चार मई 2026 को लखनऊ निवासी मोनी सक्सेना अपने पति के साथ शादी समारोह से लौट रही थीं। अतरौली के पास पेट्रोल पंप पर रुकते ही एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से हार झपटा और कार में बैठकर फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर 5-6 मई की रात डिकुन्नी बाजार के पास चेकिंग की जा रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos

दो आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
संडीला की ओर से आ रही एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। महगवां रोड के पास पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त इमरान घायल हो गया। मौके से शमीर, मुशीर और छोटू को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

विज्ञापन





शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट
गोली लगने से घायल इमरान और मुठभेड़ में चोटिल हुए दरोगा बलवंत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने स्वीकार किया कि वे अपने शौक पूरे करने और ऐशो-आराम के लिए रेकी करके लूटपाट करते थे। पकड़े गए बदमाशोंं के पास से पीली धातु का एक हार, एक अर्टिगा कार, दो तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed