फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Road Accident Tempo overturned after losing control  DCM suddenly came in front ten people died

UP: अचानक डीसीएम आने से अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, 11 की मौत और चार घायल, सीएम-पीएम ने जताया शोक

Wed, 06 Nov 2024 07:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Nov 2024 07:31 PM IST
सार

Hardoi News: बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि अचानक डीसीएम के सामने आने से टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया है।

विज्ञापन
Hardoi Road Accident Tempo overturned after losing control  DCM suddenly came in front ten people died
hardoi road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए डीसीएम चालक ने तेज ब्रेक लगाई। इस कारण डीसीएम पूरी सड़क पर बेड़ा हो गया। इस वजह से सवारियों से भरे ऑटो के चालक ने भी अचानक ब्रेक लगाई। इससे ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक बाइक सवार भी घायल हुआ है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घायलों काे मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया है। एक को लखनऊ रेफर किया गया है। एक का इलाज सीएचसी मेें चल रहा है। मृतकों में पांच महिलाएं, दो युवक एक किशोर, दो बच्चियां और एक मासूम शामिल है। इनमें सास-बहू, मां-बेटी, महिला और बेटा भी शामिल है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिचपुरिया अल्लीगढ़ निवासी रमेश (40) की बहन गीता की मौत मंगलवार देर रात महमूदपुर गांव में हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रमेश बुधवार दोपहर बाइक से जा रहे थे।

मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल
बिल्हौर कटरा मार्ग पर रोशनपुर गांव के पास वह नर्सरी की तरफ मुड़ने लगे। इसी दौरान बिलग्राम की ओर से आ रही डीसीएम ने तेज ब्रेक लगाई। इसकी वजह से डीसीएम बेड़ी हो गई और बाइक में टक्कर मार दी। विपरीत दिशा से आ रहे सवारियों भरे ऑटो ने भी डीसीएम को बेड़ा देखकर तेज ब्रेक लगाई और पास में जाकर पलट गया। घटना में बाइक सवार रमेश के अलावा ऑटो में सवार 13 लोगों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में और एक को हरदोई मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र की इटौली गांव निवासी राजाराम की पत्नी नीलम (60) और उसके भतीजे राकेश की पत्नी राधा (30), राधा की बहन निर्मला (40), मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी माधुरी (37), माधौगंज थाना क्षेत्र के पटियनपुरवा निवासी आलोक की पत्नी सुनीता (35) और पुत्री आशी (11), माधौगंज कस्बे के पटेलनगर पूर्वी निवासी सत्यम कुशवाहा (20), सुरसा थाना क्षेत्र के सर्रा सथरा निवासी विमलेश (17), सांडी थाना क्षेत्र के गुर्रा गांव की रोशनी (26), उसकी पुत्री वंशिका (1) की पहचान हो गई है।

घायलों में रमेश, माधौगंज थाना क्षेत्र के पहुंतेरा निवासी संजय (37) और उसका पारिवारिक भतीजा आनंद (22) व गुर्रा निवासी बालेश्वर (30) शामिल हैं। रमेश और संजय का इलाज मेडिकल कॉलेज हरदोई में चल रहा है। बालेश्वर का उपचार सीएचसी में चल रहा है। आनंद को लखनऊ रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी पर एसपी नीरज कुमार जादौन और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र घटनास्थल व सीएचसी पहुंचे। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली। डीसीएम और ऑटो के चालक की तलाश पुलिस कर रही है। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। जिलाधिकारी पहले मेडिकल कॉलेज और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद के प्रति आश्वस्त किया।

सीएम योगी ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश
बिलग्राम क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलो के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।

मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपये
हरदोई में हुए सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि देने की घोषणा भी की गई है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी 11 मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। इनमें से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जबकि दो- दो लाख रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। प्रधानमंत्री ने सभी घायलों को पचास पचास हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है। सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed