फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Road Accident, Hardoi Sitapur Road Accident, Tractor Trolley Accident, Mother-in-Law Son-in-Law Death,

हरदोई: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सास-दामाद की मौत, 30 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Fri, 11 Sep 2026 08:21 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2026 08:21 AM IST
सार

Hardoi News: हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शहबादपुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार सास और दामाद को टक्कर मार दी। हादसे में सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दामाद को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Hardoi Road Accident, Hardoi Sitapur Road Accident, Tractor Trolley Accident, Mother-in-Law Son-in-Law Death,
बाइक सवार सास-दामाद की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हादसा इतना भीषण था कि दामाद का एक हाथ कटकर करीब 30 मीटर दूर जा गिरा। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर निवासी सुरजीत (25) दिल्ली की एक निजी फैक्टरी में काम करते थे।

विज्ञापन

उनकी सास सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा निवासी गुड्डी (45) भी दिल्ली में काम करती थीं। परिवार के लोग बीते सोमवार को ही दिल्ली से गांव लौटे थे। बृहस्पतिवार को सुरजीत अपनी सास गुड्डी को बाइक से दवा दिलाने हरदोई लेकर गए थे। दवा लेने के बाद दोनों टड़ियावां में रहने वाली गुड्डी की बहन मीना के घर जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता भटकने से सीतापुर रोड पर पहुंचे

टड़ियावां जाने के लिए हरदोई-सीतापुर मार्ग पर इटौली पुल के पास से रास्ता जाता है। बताया जा रहा है कि रात होने के कारण सुरजीत रास्ता भटक गए। पुल के आगे से मुड़ने के बजाय वह सीतापुर रोड की ओर सीधे चले गए। इसी दौरान शहबादपुर गांव के पास सामने से या पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर बाइक में लग गई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुरजीत और गुड्डी उछलकर दूर जा गिरे। गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा चालक

घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed