फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Road Accident Car overturned after losing control six people died and five injured

Hardoi Road Accident: हरदोई में बड़ा हादसा... बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, छह की मौत और पांच घायल

Sat, 31 May 2025 09:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 May 2025 09:34 AM IST
सार

Hardoi Accident News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बरात से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Hardoi Road Accident Car overturned after losing control six people died and five injured
hardoi road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

Tragic Accident In Hardoi: हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां शादी समारोह से लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, पाली से मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव बरात गई थी। सुबह तड़के बरात से वापस पाली आ रही एक कार आलमनगर मार्ग पर गाजीपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है।

विज्ञापन

हादसे के दौरान कार में 11 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल बताए जा रहे। हादसे की जानकारी पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

मृतकों में ये हैं शामिल

  • जितेंद्र (35) पुत्र रघुवीर।
  • सिद्धार्थ (5) पुत्र जितेंद्र।
  • आकाश (22) पुत्र रघुवीर।
  •  रामू (25) पुत्र विश्राम निवासी पाली (ड्राइवर)।
  • जौहरी (40) पुत्र रामलाल।
  • उदयवीर (18) पुत्र अमरीश।
विज्ञापन

घायलों में ये हैं शामिल

  • नरेंद्र (18) पुत्र आशाराम।
  • रंजीत (18) पुत्र रामप्रकाश।
  • अमन (21) पुत्र रामशंकर ।
  • परविंद (18) पुत्र रामशरण।
  • नीरज (17) पुत्र रामशरण।
  • अनिल (24) पुत्र मूलचंद सकरौली, नीरज की मौसी का लड़का है।
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी
सीओ शाहाबाद अनुज कुमार ने बताया कि शादी समारोह से वापस लौटते समय एक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब तीन बजे मंझिला थाना के पास हुआ। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया।



घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया
यहां डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed