फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi road accident, Car became unbalanced and collided with a tree, father and son died, four seriously inju

हरदोई सड़क हादसा: असंतुलित होकर पेड़ से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत...चार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sun, 28 Apr 2024 09:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Apr 2024 09:18 AM IST
सार

Hardoi News: कटरा-बिल्हौर हाईवे पर एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय हादसा हुआ, जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Hardoi road accident, Car became unbalanced and collided with a tree, father and son died, four seriously inju
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सवायजपुर कस्बा में रविवार तड़के सुबह लगभग चार बजे एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा  कटरा- बिल्हौर हाईवे पर वृंदावन चौराहा के पास हुआ। हादसे में ग्राम मानीमऊ निवासी रईस (60) पुत्र अली मोहम्मद और उनके बेटे साकिब (40 ) की मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, चालक सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कार सवार सभी लोग पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में नबी अहमद की बेटी के विवाह में शामिल होकर अपने  घर मानीमऊ लौट रहे थे। तभी सवायजपुर में हादसा हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रूपापुर धर्मेंद्र सिंह ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने रईस औ शाकिब को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल महिला और चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed