फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi road accident, Auto overturned in the ditch to save the bike rider, old man died and two are in critica

हरदोई सड़क हादसा: बाइक सवार को बचाने में खाई में पलटा ऑटो, वृद्ध की मौत और दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Mon, 31 Jul 2023 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 31 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

Hardoi Road Accident: मल्लावां क्षेत्र के मेहंदीघाट रोड पर धनतलिया के निकट बाइक को बचाने मे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Hardoi road accident, Auto overturned in the ditch to save the bike rider, old man died and two are in critica
सीएचसी पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में बाइक सवार को बचाने में ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायनमऊ  निवासी रामपाल (62) पुत्र स्व बिहारीलाल सोमवार की दोपहर को पत्नी शिवदेवी (60) के साथ गांव से ऑटो पर सवार होकर मल्लावां जा रहे थे। ऑटो रिक्शा को उन्नाव जनपद थाना  फतेपुर चौरासी निवासी जितेंद्र (28) पुत्र रामेश्वर चला रहा था।
विज्ञापन

मल्लावां क्षेत्र के मेहंदीघाट रोड पर धनतलिया के निकट बाइक को बचाने मे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घायल  शिवदेवी और जितेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौत की खबर  मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed