{"_id":"65e9feec94cd6459130be09e","slug":"hardoi-report-on-five-including-father-and-son-in-murder-of-youth-2024-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: क्या हाल है कलेजा, टिप्पणी पर विवाद के बाद हुई थी युवक की हत्या, पिता-पुत्र समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: क्या हाल है कलेजा, टिप्पणी पर विवाद के बाद हुई थी युवक की हत्या, पिता-पुत्र समेत पांच पर रिपोर्ट
Thu, 07 Mar 2024 11:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:25 PM IST
सार
यूपी के हरदोई में मामूली बात पर हुए विवाद के बाद युवक की हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के तालेपुरवा में क्या हाल है कलेजा, टिप्पणी किए जाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम में सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। दाहिने कंधे पर दो और गर्दन पर भी एक चोट मिली है।
सांडी कस्बा के मोहल्ला काजीटोला निवासी धनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को तालेपुरवा में सर्वेश राजपूत के खेत में आलू की खोदाई हो रही थी। धनीराम का पुत्र कैलाश (26) अपने दोस्तों हरिओम और अजय के साथ खेत में ही था। इसी बीच बाइक से छितरामऊ निवासी अभिषेक सिंह और ऋषभ सिंह वहां आ गए। इन लोगों से अजय ने क्या हाल है कलेजा... कह दिया। इस बात को लेकर आपस में मारपीट होने लगी। ऋषभ सिंह अपने दोस्तों के साथ राजाराम के घर के सामने तालेपुरवा पहुंच गए।

आरोप है कि इसी बीच ऋषभ के पिता बलवीर और चाचा रज्जन और राजपाल आ गए। इन पांचों लोगों ने कैलाश पर ईंट और लाठी डंडों से वार कर दिया। कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवीर सिंह, उनके पुत्र ऋषभ सिंह, ऋषभ के चाचा रज्जन और राजपाल व अभिषेक सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।