{"_id":"6478c168c5af73216d02bc47","slug":"hardoi-relationship-with-bhabhi-s-sister-for-three-years-on-the-pretext-of-marriage-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: शादी का झांसा देकर भाभी की बहन से तीन साल तक बनाया संबंध, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: शादी का झांसा देकर भाभी की बहन से तीन साल तक बनाया संबंध, केस दर्ज
Thu, 01 Jun 2023 09:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्सखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने भाभी की बहन को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने से मना करने पर युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीतापुर जनपद की एक युवती ने बेनीगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी बड़ी बहन की शादी बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई।
विज्ञापन
वह तीन साल से अपनी बहन के साथ उसकी ससुराल में रह रही थी। इसी बीच दीदी के देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह कहीं और शादी करने जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कौल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन