फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Property of nine accused of taking a girl hostage for prostitution will be attached

Hardoi: युवती को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी कराने के नौ आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 02 Jul 2023 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jul 2023 07:45 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में युवती को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी कराने के नौ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क होगी। 

विज्ञापन
Hardoi: Property of nine accused of taking a girl hostage for prostitution will be attached
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदाेई जिले में युवती को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी कराने के नौ आरोपियों की एक करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। डीएम न्यायालय ने यह आदेश पारित किया है। कृषि भूमि व भवनों के लिए संडीला एसडीएम को रिसीवर नियुक्त किया है। वाहनों को कुर्क कर मालखाना में जमा कराने का आदेश कासिमपुर कोतवाल को दिया है।

विज्ञापन


डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने न्यायालय में थाना अतरौली पुलिस की ओर से दी गई रिपोर्ट को संज्ञान में लिया है।। एसपी और एपीओ की परीक्षण आख्या में पाया कि आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151-2023 पर धारा 2-3 उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। थाना कासिमपुर प्रभारी ने विवेचना में पाया है कि थाना अतरौली क्षेत्र के सिकरोहरी के मजरा नटपुरवा निवासी गैंग लीडर जितेंद्र नट, सोमिल, शीतेश, लोहा उर्फ शिवपाल उर्फ शिवलाल, तारा पत्नी लोहा, राजन, पुल्लू, मिंटू और सोनू पर युवती काे बंधक बनाकर जिस्मफरोशी और पॉक्सो के मुकदमे नवंबर 2022 से दर्ज हैं।

विज्ञापन

आरोपियों ने इस आपराधिक कृत्य से संपत्ति अर्जित की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध दर्ज अनैतिक देह व्यापार निवारण एक्ट, पॉक्सो सहित अन्य मुकदमों में पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिए हैं। गैंग लीडर जितेंद्र नट ने साथियों के साथ मिलकर स्वयं व सदस्यों के आपराधिक कृत्यों से संपत्ति अर्जित की है। एपीओ प्रवीण चौधरी ने पुलिस रिपोर्ट के परीक्षण में आरोपियों पर कार्रवाई की रिपोर्ट दी है। डीएम ने एपीओ की रिपोर्ट पर नौ आरोपियों की एक करोड़ एक लाख 85600 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

इन आरोपियों की कुर्क की गई संपत्ति
थाना अतरौली क्षेत्र के सिकरोहरी के मजरा नटपुरवा निवासी जितेंद्र नट, सोमिल व शीतेश, लोहा उर्फ शिवपाल उर्फ शिवलाल, तारावती पत्नी लोहा, राजन, मिंटू और सोनू की चल और अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश डीएम ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

देह व्यापार गैंग में शामिल शीतेश को मिला है आवास योजना का लाभ
गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति कुर्क किए जाने से पहले कराए गए आकलन में गैंग में शामिल शीतेश को नट जाति के तहत मुख्यमंत्री आवास योजना में चयनित किया गया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि शीतेश के बैंक खाते में 66 हजार 213 रुपये में 26 हजार 213 रुपये आपराधिक कृत्यों से जुटाए गए हैं, जबकि 40 हजार रुपये आवास योजना की किस्त के रूप में प्राप्त हुए हैं। डीएम ने आवास योजना में मिली राशि को कुर्क किए जाने से मुक्त रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed