{"_id":"5d5d26498ebc3e6c7b26a33d","slug":"hardoi-police-saved-life-of-a-man-after-attempt-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने बचाई जान
Wed, 21 Aug 2019 04:45 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Aug 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के मोहल्ला धन्नूपुरवा में मजदूर ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। मजदूर की पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धन्नूपुरवा निवासी शिवकुमार (40) पुत्र सुखलाल मजदूर है। उसके परिवार में पत्नी रजनी और चार बच्चे हैं।
पत्नी ने बताया कि शिवकुमार शराब का आदी है। वह रोजाना नशे में आकर उसके साथ मारपीट करता है। शुक्रवार को पति ने बेल्टों से उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद घर से चला गया था। मंगलवार सुबह मंडी में शिवकुमार के होने की जानकारी पर पत्नी उसे बुलाकर घर लाई। फिर किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
इसी दौरान शिवकुमार ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे से फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। ये देखकर पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। एसआई योगेश सिरोही व कांस्टेबल विनय मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सिपाही सतेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन मिनट के अंदर पुलिस चौकी से युवक के घर पहुंच गया। फंदे से उतार कर गाड़ी बुलाई और चार मिनट तक उसको प्राथमिक उपचार (सीपीआर) करता रहा। इसके बाद आननफानन में 13 मिनट के अंदर अस्पताल पहुंचा दिया। उधर, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सिपाही की सतर्कता के लिए उसे ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।