फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Police revealed the Sunaina murder case

Hardoi: सुनैना हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पिता ने साले के साथ मिलकर बेटी को दी थी दर्दनाक मौत

Mon, 08 Apr 2024 06:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Apr 2024 06:26 PM IST
सार

Hardoi News: सुनैना हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 30 मार्च को सांडी थाना क्षेत्र में प्लास्टिक की बोरी में शव मिला था। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Hardoi: Police revealed the Sunaina murder case
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र में बीती 30 मार्च को बोरी में बंद मिले विवाहिता के शव की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके पिता ने ही अपने चचेरे साले के साथ मिलकर की थी। परिवार के लोग शादीशुदा बेटी के चाल-चलन से परेशान थे। हालांकि इस मामले में हत्या के बाद बेटी के ससुरालवालों को फंसाने के लिए पिता ने उसके पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

बीती 30 मार्च की सुबह सांडी थाना क्षेत्र में परसापुर भैरमपुर मार्ग पर सड़क किनारे प्लास्टिक की बोरी में एक महिला का शव मिला था। पास ही एक बैग भी मिला था, इसमें आधार कार्ड भी था। इसी के जरिए महिला की शिनाख्त सुनैना (22) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना को लेकर मृतका के पिता सुरसा थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी ज्ञानेंद्र ने बेटी के पति हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मलौथा निवासी आकाश तिवारी, उसके भाई निर्मल तिवारी उर्फ गौरव व चचिया ससुर ब्रजेश कुमार और कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू की तो कई चौकाने वाली जानकारियां मिलीं। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मृतका के पिता ज्ञानेंद्र द्विवेदी और उसके चचेरे साले टड़ियावां थाना क्षेत्र के हर्रैई निवासी राम गोपाल को सोमवार सुबह लगभग सात बजे हरदोई बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि सुनैना का रवैया (चाल-चलन) ठीक न होने के कारण परिजन बेहद परेशान थे। पुलिस के अनुसार पिता ज्ञानेंद्र ने कई बार सुनैना को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। अलग-अलग लोगों से उसके संबंध होने से ज्ञानेंद्र नाराज था। इसी कारण उसने चचेरे साले राम गोपाल के साथ मिलकर सुनैना की हत्या कर दी और शव बोरी में बंद कर फेंक दिया।

पुलिस ने ज्ञानेंद्र की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया। इनके पास से मृतका का एक बैग भी बरामद हुआ है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सुनैना को ससुराल छोड़ने के बहाने बाइक से निकले थे आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने कहा कि पूछताछ के दौरान ज्ञानेंद्र ने बताया है कि 23 मार्च को सुनैना अपने मायके पहुंची थी। होली बीत जाने के बाद ज्ञानेंद्र ने उसे ससुराल मलौथा जाने के लिए कहा। सुनैना के न जाने पर उसने खुद ही छोड़कर आने की बात कही और इसी दौरान हत्या की योजना बना ली। अपने चचेरे साले राम गोपाल को बुलाकर बाइक से मलौथा जाने के लिए निकला और रास्ते में ही सिर पर डंडे से वार कर सुनैना की हत्या कर दी। गुस्से में उसने सुनैना के चेहरे पर भी घूसों से कई वार किए थे। उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि और कोई चारा नहीं बचा था, इसलिए हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed