{"_id":"66ce028edec36fe92e0e095b","slug":"hardoi-police-jeep-overturned-in-a-pond-female-constable-died-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: तालाब में पलटी पुलिस की जीप, महिला सिपाही की मौत, उपनिरीक्षक व दो सिपाही भी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: तालाब में पलटी पुलिस की जीप, महिला सिपाही की मौत, उपनिरीक्षक व दो सिपाही भी हुए घायल
Tue, 27 Aug 2024 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:23 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में पुलिस की जीप सड़क किनारे तालाब में पलट गई। हादसे में महिला सिपाही की मौत हो गई जबकि उपनिरीक्षक व दो सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन
महिला सिपाही की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में संडीला- मल्लावां मार्ग पर गौसगंज के पास मंगलवार देर रात को पुलिस की जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। हादसे में जीप में सवार उप निरीक्षक व तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से दो सिपाहियों को गंभीर हालत में संडीला रेफर किया गया। जहां महिला सिपाही की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना में तैनात उप निरीक्षक प्रणवीर सिंह 27, सिपाही शुभम कुमार 20, मनोज कुमार 24, महिला सिपाही शशि सिंह 30 मंगलवार की देर शाम गौसगंज चौकी की सरकारी जीप लेकर किसी काम से निकले थे। रात नौ बजे के करीब संडीला- मल्लावां मार्ग पर गौसगंज के पास अचानक सड़क पर आए युवक को बचाने में जीप बेकाबू होकर तालाब में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तालाब से बाहर निकाल कर निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर महिला सिपाही शशि सिंह व शुभम को संडीला सीएचसी रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने शशि को मृत घोषित कर दिया।