Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Police chased and apprehended Congress workers on the platform who were about to surround the Assembly

Hardoi: विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने प्लेटफार्म पर दौड़ाकर पकड़ा

Tue, 17 Feb 2026 06:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 06:52 PM IST
सार

विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पकड़ लिया। सुभाष पाल समेत कई नेताओं को घर से नहीं निकलने दिया गया। 
 

विज्ञापन
Hardoi: Police chased and apprehended Congress workers on the platform who were about to surround the Assembly
कांग्रेसियों को पुलिस ने प्लेटफार्म पर दौड़ाकर पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दौड़ाकर पकड़ लिया। जिलाध्यक्ष समेत आठ नेताओं को शहर काेतवाली पुलिस ने स्टेशन से कार्यालय भिजवा दिया। यहां तीन बजे तक इन्हें पुलिस की निगरानी में रखा गया। इसके अलावा कई नेताओं को उनके घरों से ही नहीं निकलने दिया गया।

विज्ञापन


हालांकि जिलाध्यक्ष का दावा है कि जिले से कांग्रेस के चार नेता चकमा देकर लखनऊ पहुंचने में कामयाब रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता मनरेगा को खत्म कर दूसरी योजना लाए जाने का विरोध कर रहे हैं। जनपद में जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम चल रहा है। जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को लखनऊ कूच किए जाने की घोषणा की थी। पुलिस को चकमा देकर जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, सेवादल के जिलाध्यक्ष शिवम अग्निहोत्री समेत आठ नेता मंगलवार सुबह पंजाब मेल से लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन


ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म पर दौड़ रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके अलावा प्रदेश महासचिव सुभाष पाल, वरिष्ठ नेता देवेंद्र विक्रम सिंह, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हसनैन, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह आदि को भी पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा। इन सभी को तीन बजे के बाद निगरानी से मुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed