{"_id":"63a866fe5bcdf27c9a22e3fc","slug":"hardoi-painful-death-of-two-youth-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Sun, 25 Dec 2022 08:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:37 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिल्हारी के पास गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद डाला। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही युवकों के घरों में चीख-पुकार मच गई। पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम रांभा निवासी हासिम (35) अपने साथी इदरीश (45) के साथ रविवार को हरदोई से लौट रहा था।
विज्ञापन
वह दोनों राजमिस्त्री का काम करते थे। हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिल्हारी के पास पिहानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रक ने सामने से उन्हें बाइक समेत रौंद डाला। हादसे में हासिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल इदरीश ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया। इसके साथ ही घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन