फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Out of Control Container Collides with Multiple Vehicles Crushes Shops One Woman Dead Several Injured

Hardoi: बेकाबू कंटेनर का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, दुकानों और ठेलों को रौंदा, एक महिला की मौत और कई घायल

Sun, 26 Apr 2026 12:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Apr 2026 12:31 PM IST
सार

Hardoi News: जगदीशपुर चौराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने कई ठेलों और दुकानों को रौंद दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और बावन-सवायजपुर मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Hardoi Out of Control Container Collides with Multiple Vehicles Crushes Shops One Woman Dead Several Injured
hardoi road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर चौराहे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने भारी तबाही मचाई। सवायजपुर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों, ठेलों और दुकानों को बुरी तरह रौंद दिया।

विज्ञापन

इस भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर काफी तेज रफ्तार में था और हरदोई की तरफ जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक ने स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन

एक महिला की मौत और कई घायल
कंटेनर ने पहले वाहनों को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे सजी दुकानों में जा घुसा। चपेट में आने से एक महिला ने दम तोड़ दिया। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद चालक कंटेनर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद बावन-सवायजपुर रोड पर करीब आधे घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। सूचना मिलते ही लोनार और बावन थाने की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed