{"_id":"64528cdc77dc2a0bff00fde5","slug":"hardoi-one-died-due-to-electrocution-condition-of-a-young-man-is-critical-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: खेत में लगे कटीले तार में उतरा करंट, अधेड़ की मौत, एक युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: खेत में लगे कटीले तार में उतरा करंट, अधेड़ की मौत, एक युवक की हालत गंभीर
Wed, 03 May 2023 10:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 May 2023 10:06 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में खेत में लगे कटीले तारों में करंट होने से चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
हरदोई जिले में टोडरपुर कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम खुमारीपुर गांव के बाहर खेत में लगे कटीले तारों में करंट होने की वजह से दो लोग झुलस गए। इसमें एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है। परिजनों ने खेत मालिक पर तारों पर बिजली करंट दौड़ाने का आरोप लगाया है। खुमारीपुर निवासी श्रीपाल (57) बुधवार की सुबह पांच बजे घर से शौच करने के लिए गांव के बाहर परशुराम के खेत की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
वह जैसे ही खेत से निकलने के लिए कंटीले तारों के पास पहुंचा। अचानक वह तारों से चिपक गया। यह देख कर परिवार का नवल किशोर (25) उसे बचाने पहुंचा। इससे वह भी कंटीले तारों से चिपककर झुलस गया। खेत में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर बिजली सप्लाई कटने पर दोनों को तारो से छुड़ाया गया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं नवल किशोर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक के भतीजे वेदराम का आरोप है कि खेत मालिक ने गांव से सटे खेत की रखवाली के लिए ब्लेड युक्त तारों को लगा रखे है। वहीं पास में खड़े बिजली के खंम़्भे से बिजली का तार कटीले तारों से जोड़ देता है। जिससे रात में खेत के चारों ओर लगे तारों पर करंट बना रहता है। कोतवाल धर्मदास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन