फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: no electricity in medical college for four hours, treatment was done in light of mobile

Hardoi: चार घंटे नहीं आई मेडिकल कॉलेज में लाइट, मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज

Sun, 01 Sep 2024 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Sep 2024 07:20 PM IST
सार

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में एलटी लाइन का बॉक्स जल जाने से आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से मरीज व तीमारदार परेशान हुए।

विज्ञापन
Hardoi: no electricity in medical college for four hours, treatment was done in light of mobile
मेडिकल कॉलेज विद्युत आपूर्ति बाधित - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरदोई जिले में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। रविवार को एलटी लाइन का बॉक्स जल जाने के कारण मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति दो बार में चार घंटे तक बाधित रही। इस दौरान मोबाइल की रोशनी में मरीजों का उपचार किया गया। बिजली न आने से मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार परेशान हुए। आपूर्ति बहाल हो जाने पर राहत मिली।

विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति के लिए अलग फीडर है। इस फीडर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश हैं। रविवार सुबह आठ से 10 बजे तक मरम्मत कार्य होने के कारण मेडिकल कॉलेज फीडर बंद रहा। इसके बाद दोपहर में तीन बजे फीडर की एलटी लाइन का बॉक्स जल गया। इससे मेडिकल कॉलेज में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने के कारण मेडिकल कॉलेज में मोबाइल की रोशनी में मरीजों का उपचार किया गया। शाम को लगभग छह बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता परमानंद यादव ने बताया कि एलटी लाइन के बॉक्स में खराबी आ जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे दुरुस्त करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed