{"_id":"647f50fc081a3f8b2f064993","slug":"hardoi-nine-kg-ganja-found-in-the-car-three-arrested-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: कार में मिला नौ किलो गांजा, तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: कार में मिला नौ किलो गांजा, तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 06 Jun 2023 09:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Jun 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के बघौली में पुलिस को कार की तलाशी में नौ किलो गांजा मिला है। पुलिस इसे गांजा तस्करी से जोड़कर मामले की जांच कर रही है। बघौली पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो आरोपी हरदोई और एक फर्रुखाबाद का है।
विज्ञापन
बघौली चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह व फोर्स के साथ बघौली-माधौगंज मार्ग पर बीकापुर के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोका गया। बताया कि कार की तलाशी में नौ किलो गांजा मिला। बताया कि कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बताया कि गिरफ्तार किए गए कार सवार लोगों ने अपनी पहचान बिलग्राम के बैफरिया निवासी अंकित यादव, रंजीत यादव और फर्रुखाबाद के इंदिरा नगर निवासी सूरज यादव उर्फ लालू बताई है। तीनों गांजे की सप्लाई करते थे। गांजा की तस्करी की आशंका के दृष्टिगत मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन