{"_id":"635f7bbebf70ad65f36f18b3","slug":"hardoi-news-container-overturns-14-animals-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पशुओं से लदा कंटेनर पलटा, 14 पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पशुओं से लदा कंटेनर पलटा, 14 पशुओं की मौत
Mon, 31 Oct 2022 01:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
पलटा कंटेनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के मल्लावां में रविवार रात मेंहदीपुर मल्लावां मार्ग पर पशुओं से लदा कंटेनर ट्रक पलट गया। जिसमें 14 पशुओं की मौत हो गई। बाकी पशुओं का इलाज कराकर क्षेत्र के अलग-अलग गौशाला में छोड़ दिया गया है। मल्लावां मेंहदीपुर मार्ग पर कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर के पास गंगा एक्सप्रेस बन रहा है।
विज्ञापन
रविवार रात पशुओं से भरा कंटेनर ट्रक पलट गया। सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो कंटेनर को पलट देखा जिसमे पशु भरे पड़े थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पशुओं को निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नगर पालिका से पहुंची जेसीबी मशीन से पशुओं को किसी तरह बाहर निकाला गया। कंटेनर में करीब 35 पशु थे। पशु चिकित्सक अनिल श्रीवास्तव से 14 पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया गया। अन्य 21 पशुओं को गौशाला में भेज दिया गया।
विज्ञापन