{"_id":"66588d1320681c32f403d1f4","slug":"hardoi-newly-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: नवविवाहिता ने मायके में साड़ी का फंदा लगाकर दी जान, बीती 11 अप्रैल को ही हुई थी गुड़िया की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: नवविवाहिता ने मायके में साड़ी का फंदा लगाकर दी जान, बीती 11 अप्रैल को ही हुई थी गुड़िया की शादी
Thu, 30 May 2024 07:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 May 2024 07:59 PM IST
सार
यूपी के हरदोई में नवविवाहिता की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गुड़िया की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआकोला गांव में मायके आई नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महुआकोला निवासी तेजराम मौर्या की बेटी गुड़िया (22) का विवाह बघौली थाना क्षेत्र के बरवापुरवा निवासी शिवम मौर्या के साथ बीती 11 अप्रैल को हुआ था।
18 मई को गुड़िया अपने मायके महुआकोला आई थी। बुधवार शाम वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी महुआकोला की प्रधान ने पुलिस को दी। इस पर बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष के लोगों ने किसी पर कोई आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।