फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Mother and child die in private hospital family members create ruckus vandalize hospital doctor absent

Hardoi: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा…जमकर की तोड़फोड़, डॉक्टर नदारद

Sat, 22 Nov 2025 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Nov 2025 11:39 AM IST
सार

Hardoi News: संडीला स्थित एवन हॉस्पिटल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई और मृत बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Hardoi Mother and child die in private hospital family members create ruckus vandalize hospital doctor absent
एवन हॉस्पिटल - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के संडीला कस्बे में चक्कर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत हो जाने से परिजनों ने हंगामा किया। ग्राम बेरुआ मजरा हथौड़ा थाना कछौना निवासी इरशाद पत्नी गुड्डी (33) को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर नगर स्थित एवन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। शाम लगभग साढ़े सात बजे महिला का ऑपरेशन किया गया, लेकिन उसका बच्चा मारा हुआ।

विज्ञापन

इसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल प्रबंधन ने आनन फानन मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर या प्रबंधन के किसी व्यक्ति के न मिलने से नाराज होकर परिजनों ने तोड़फोड़ कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति इरशाद ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं और उनके चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed