फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: MLA Shyam Prakash said- Baba Ji should go to Delhi and Keshav Ji should handle UP

UP: बाबा जी दिल्ली जाएं और केशव जी संभाले यूपी... बीजेपी MLA ने बताया पॉलिटिकल प्लान

Sat, 22 Mar 2025 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Mar 2025 05:23 PM IST
सार

Hardoi News: विधायक श्याम प्रकाश ने मंच से मन की बात कही। बोले कि आने वाले समय में क्षेत्र की जनता और मौर्य समाज वोट के माध्यम से केशव जी का परचम लहराने का काम करेगा।

विज्ञापन
Hardoi: MLA Shyam Prakash said- Baba Ji should go to Delhi and Keshav Ji should handle UP
गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में पहुंचे गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम प्रकाश ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर डाली है। कार्यक्रम स्थल मुरादपुर गांव में मंच से बोले कि मन में एक बात आती है कि बाबा (योगी आदित्यनाथ) जी दिल्ली चले जाएं और केशव जी यूपी संभालें।
विज्ञापन


विधायक ने मंच पर आते ही स्वागत भाषण से पूर्व पानी पीते हुए कहा कि स्वास्थ्य खराब है, इसलिए बोतल से पानी पी रहा हूं। कहा कि बिरादरी वाला आइटम न समझना। कहा कि मन में आया वह मंच से भी कह दिया। बाबा जी दिल्ली चले जाएं और केशव जी यूपी संभाले। उन्होंने दावा किया कि जो कहता हूं वह पूरा भी होता है। जब विधायक यह बात कह रहे थे तो डिप्टी सीएम मंच पर मौजूद थे। बात को संभालते हुए बोले कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौर्य समाज के ही नहीं देश के नेता हैं। इन्हीं के सानिध्य में भाजपा जॉइन की थी।
विज्ञापन

केशव मौर्य ने विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रथम बार के कार्यकाल में 125 सड़कें देने का काम किया। कहा कि सांसद के साथ मिलकर गोपामऊ क्षेत्र का विकास करा रहे हैं। सरकार ने गोपामऊ को मेडिकल कॉलेज और पॉलिटेक्निक देने का काम किया है। कहा कि डिप्टी सीएम जनप्रतिनिधि से लेकर कार्यकर्ता तक की बात सुनते हैं। आने वाले समय में क्षेत्र की जनता और मौर्य समाज के वोट केशव जी का परचम लहराएंगे। उधर, विधायक के इस बयान पर डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में मुस्कुराते हुए कहा, श्यामप्रकाश बेबाक हैं, जो मन में आता है बोल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed