{"_id":"5d5ed11d8ebc3e6c16078567","slug":"hardoi-mla-gave-chair-and-table-10-primary-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सर्वाधिक पिछड़े 10 प्राथमिक विद्यालयों के लिए इस विधायक ने जो किया आप भी ठोकेगें सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सर्वाधिक पिछड़े 10 प्राथमिक विद्यालयों के लिए इस विधायक ने जो किया आप भी ठोकेगें सलाम
Thu, 22 Aug 2019 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को शिक्षित करने और इसके साथ ही सृजनात्मक वातावरण बनाने की दिशा में सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने महत्वपूर्ण पहल की है। सांडी विधायक ने जिलाधिकारी को सुझाव दिया है कि हर विधानसभा क्षेत्र के सर्वाधिक पिछड़े 10 विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए डेस्क और बेंच उपलब्ध कराई जाएं।
इसके लिए विधायक ने अपनी विकास निधि से बजट देने की घोषणा भी की है। सांडी विधायक की पहल की सराहना करते हुए डीएम ने अन्य विधायकों को भी इसी तरह विद्यालय चिन्हित कर डेस्क और बेंच के लिए निधि से बजट देने का अनुरोध किया है।

Trending Videos
सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने डीएम पुलकित खरे को सुझाव दिया था कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्वाधिक पिछड़े 10 विद्यालयों में डेस्क और बेंच की उपलब्धता चाहते हैं। विधायक ने इसके लिए अपनी निधि से बजट देने की घोषणा करते हुए बजट उपलब्ध भी कराया है।
जो भी बजट इस कार्य में लगेगा, उसे आगे भी उपलब्ध कराने की बात विधायक प्रभाष कुमार ने कही है। सांडी विधायक की इस मुहिम को आगे कर डीएम पुलकित खरे ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर कहा है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के 10 सर्वाधिक पिछड़े विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण सृजन के लिए सहयोग करें।
इन विद्यालयों में डेस्क और बेंच उपलब्ध कराने के लिए अपनी निधि से बजट दें। उन्होंने यह भी कहा है कि पांच सितंबर से पहले ही अगर ऐसा करना संभव हो गया तो यह पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर सभी संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध कराई जा सकेंगी।