फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: misdeed with Girl on the pretext of marriage

Hardoi: प्रेमजाल में फंसा कर शादी का झांसा देते हुए युवती से तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Jun 2023 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jun 2023 07:49 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Hardoi: misdeed with Girl on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है।

विज्ञापन


ग्राम गरिंदखेड़ा निवासी अमरजीत तीन साल से प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करता रहा। जब शादी की बात की तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस बात की शिकायत जब 2022 में पुलिस से की तो अमरजीत को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। 7 अप्रैल 2023 को अतरौली के एक डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर साइकिल से आ रही थी।
विज्ञापन


ग्राम मोहम्मदपुर के पास अमरजीत ने रोक लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद उसके मित्र इंद्रजीत ने भी दुष्कर्म किया। उसके बाद पुलिस से शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की उसके बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। उसके बाद कोर्ट का सहारा लिया। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed