फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Middle aged woman dies after being hit by Jansadharan Express

Hardoi: जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत, मायके जाने के लिए निकली थी

Thu, 14 Nov 2024 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Nov 2024 11:49 PM IST
सार

Hardoi Ne: जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। महिला मायके जाने के लिए निकली थी। टिकट लेने जाते समय हादसा हुआ।
 

विज्ञापन
Hardoi: Middle aged woman dies after being hit by Jansadharan Express
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर बालामऊ जंक्शन की मुख्य रेलवे क्रॉसिंग के पास लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर महिला की मौत हो गई। महिला मायके जाने के लिए घर से निकली थी और ट्रेन का टिकट लेने के लिए जाते समय हादसे का शिकार हो गई। पास मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कछौना कोतवाली क्षेत्र के मढि़या महेश निवासी श्रीदेवी (55) का मायका सीतापुर में है। बालामऊ जंक्शन से उसे बृहस्पतिवार को सीतापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़नी थी। टिकट लेने के लिए वह प्लेटफार्म संख्या एक के पास से जा रही थी। इसी दौरान उधर से गुजरी रनथ्रू जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर श्री देवी की मौत हो गई। परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है। घटना की जानकारी पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी रजनीश शुक्ला ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed