फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: man came out of the bank with two lakh rupees, dead body found in the road in the morning, fear of murder after robbery

हरदोई: लापता बैंक मित्र की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव, बैग और मोबाइल गायब, लूट की आशंका

Sat, 19 Dec 2020 09:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Dec 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Hardoi: man came out of the bank with two lakh rupees, dead body found in the road in the morning, fear of murder after robbery
मृतक गौरव - फोटो : amar ujala
हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौराडांडा निवासी बैंक मित्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह गौराडांडा और बरबटापुर के बीच गन्ने के खेत में पड़ा मिला। वह शुक्रवार शाम से लापता था। परिजनों के अनुसार मृतक का बैग व मोबाइल गायब है।
विज्ञापन


एसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगाें से पूछताछ की। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौराडांडा निवासी गौरव अवस्थी (25) पुत्र शिव सागर अवस्थी टड़ियावां स्थित केनरा बैंक में बैंक मित्र था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे वह बैंक से घर जाने के लिए बाइक से निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। शाम सात बजे से परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। शनिवार सुबह छह बजे उसकी बाइक गौराडांडा और बरबटापुर के बीच सड़क पर ही खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर ही उसका हेलमेट भी रखा था। पास ही खेत में  उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर निशान मिले हैं। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने आलाधिकारियों को घटना के बारे में बताया। एसपी अनुराग वत्स, एएसपी पश्चिमी कपिल देव, सीओ सदर एसआर कुशवाहा ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की।


फील्ड यूनिट ने नमूने जुटाए। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की गईं हैं। परिजनों ने रंजिश की बात से इनकार किया है, लेकिन लूट की आशंका जताई है। मृतक के पिता शिव सागर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed