{"_id":"6ac364277da26fc2a909e926","slug":"hardoi-man-arrested-for-exploiting-woman-for-1-5-years-under-pretext-of-marriage-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: निकाह का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया शोषण, अब साथ देने से मुकर गया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: निकाह का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया शोषण, अब साथ देने से मुकर गया, गिरफ्तार
Mon, 05 Oct 2026 02:18 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
निकाह का झांसा देकर डेढ़ साल से युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती और आरोपी आपस में करीबी रिश्तेदार हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि उसकी चचेरी बहन का देवर सरफराज नगर के मोहल्ला जंगलिया में रहता है।
विज्ञापन
रिश्तेदारी के कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना रहता था। इस दौरान सरफराज और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि निकाह का झांसा देकर कई बार सरफराज ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में निकाह से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
युवती और उसके परिजन सरफराज के घर गए तो वहां से धमकी देकर भगा दिया गया। रविवार को पुलिस ने सरफराज समेत उसके परिवार के इंतजार, गुलजार, सरताज और खुशनुमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन