{"_id":"6ac28f4457939abd53075926","slug":"47696-voters-for-the-graduate-mlc-constituency-and-6482-for-the-teachers-mlc-constituency-hardoi-news-c-213-1-hra1001-157828-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्नातक एमएलसी में 47,696 और शिक्षक एमएलसी में 6482 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्नातक एमएलसी में 47,696 और शिक्षक एमएलसी में 6482 मतदाता
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ खंड के शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं जिले में स्नातक एमएलसी चुनाव में 47,696 और शिक्षक एमएलसी चुनाव में 6,482 मतदाता शामिल हैं। आयोग ने अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी रखने की व्यवस्था दी है।
लखनऊ खंड के शिक्षक और स्नातक एमएलसी का कार्यकाल समाप्त होने को है। ऐसे में आयोग ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी पद पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू करा दी है। वैसे एमएलसी पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंडलायुक्त कार्यालय लखनऊ में पूरी कराई जा रही है जबकि मतदान आदि के लिए जिले में भी प्रक्रिया पूरी कराई गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को जुटाया है। वहीं आयोग ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी की मतदाता सूची के पुनरीक्षण को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रखे जाने की व्यवस्था दी है।
एमएलसी चुनाव के लिए अब तक तैयार कराई गई मतदाता सूची में स्नातक एमएलसी में 47,696 मतदाता और शिक्षक एमएलसी में 6,482 मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं को उनके पते के आधार पर संबंधित मतदान केंद्र से जोड़ा गया है। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 20-20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक एमएलसी में मतदाता संख्या देखते हुए 47 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
-- -
एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। चुनाव को जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा। -राहुल पांडेय, जिलाधिकारी