फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Lok Sabha, BJP faces the challenge of dealing with internal battles rather than external ones

Hardoi LokSabha: भाजपा के सामने बाहर से ज्यादा अंदर की लड़ाई से निपटने की चुनौती, जिम्मेदारों ने कही ये बात

Sat, 04 May 2024 10:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 May 2024 10:00 AM IST
सार

Hardoi News: भाजपा के जिम्मेदार कहते हैं कि गुटबाजी कहीं नहीं है, लेकिन जिले की दोनों सीटों पर एक नेता और एक मंत्री की सक्रियता कई जनप्रतिनिधियों को नहीं भा रही है। सीधे सीधे भले ही कोई कुछ न कहे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हुई चंद घटनाओं पर एक नजर डालते ही सब कुछ साफ हो जाता है।

विज्ञापन
Hardoi Lok Sabha, BJP faces the challenge of dealing with internal battles rather than external ones
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए मिश्रिख और हरदोई लोकसभा क्षेत्र में मतदान 13 मई को होना है। पिछले चुनाव में दोनों सीटों पर भाजपा जीती थी और इस बार जीत का अंतर बढ़ाने के दावे के साथ प्रत्याशी मैदान में हैं। मुकाबला सपा और बसपा के प्रत्याशियों से है।

विज्ञापन

चुनाव की तारीख करीब आते-आते लड़ाई रोचक होती जा रही है, लेकिन फिलहाल भाजपा के सामने बाहर से ज्यादा बड़ी चुनौती अंदर की लड़ाई से निपटने की है। मोदी के नाम पर चुनावी वैतरणी पार होने का भरोसा तो भाजपा प्रत्याशी से लेकर संगठन के जिम्मेदारों तक को है, लेकिन समय-समय पर सतह पर आ रही गुटबाजी मुसीबत से कम नहीं है।
विज्ञापन

बेशक भाजपा के जिम्मेदार कहते हैं कि गुटबाजी कहीं नहीं है, लेकिन जिले की दोनों सीटों पर एक नेता और एक मंत्री की सक्रियता कई जनप्रतिनिधियों को नहीं भा रही है। सीधे सीधे भले ही कोई कुछ न कहे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हुई चंद घटनाओं पर एक नजर डालते ही सब कुछ साफ हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना: एक
हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया वालंटियर्स का सम्मेलन शहर के नारायण धाम में 14 अप्रैल को हुआ था। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इसके मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर विधायक और आबकारी मंत्री मौजूद रहे, लेकिन हरदोई लोकसभा क्षेत्र में आने वाले अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों के विधायक कार्यक्रम में नजर नहीं आए।

घटना: दो
बीते बुधवार को मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के माधौगंज में एक जनसभा का आयोजन हुआ। कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद थे। मिश्रिख के प्रत्याशी न तो कार्यक्रम में पहुंचे और न मंच पर। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू भी कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे। मंच पर लगे बैनर में आशू की तस्वीर भी कहीं नहीं थी। खैर जगजाहिर है कि कार्यक्रम के आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह से क्षेत्रीय विधायक का 36 का आंकड़ा है।

घटना: तीन
28 अप्रैल को शाहाबाद में स्टेशन रोड पर स्थित एक मैरिज लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल मौजूद रहे। आयोजन स्थल हरदोई लोकसभा क्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में था। आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख रोली गुप्ता के जेठ नलिन गुप्ता डब्लू थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी शामिल नहीं हुईं। इसको लेकर चर्चाएं तो थी हीं, उनके करीबी लोग भी कार्यक्रम में नहीं नजर आए तो चर्चाओं का बाजार और गरमा गया।

घटना: चार
हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के सिकरोहरी गांव में एक कार्यकर्ता सम्मेलन 28 अप्रैल को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में यहां नरेश अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन टड़ियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदयराज सिंह चंदेल ने किया था। कार्यक्रम में गोपामऊ के विधायक श्याम प्रकाश नहीं पहुंचे। यह बात और है कि श्याम प्रकाश के बेटे और टड़ियावां के ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश कार्यक्रम में पूरे समय मौजूद रहे। हालांकि, श्याम प्रकाश अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई बार चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए लोगों की उपयोगिता पर सवाल उठा चुके हैं।

न अंदर लड़ाई...न बाहर लड़ाई, हर कोई मेहनत कर रहा है
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन से जब पार्टी में चल रही अंदरूनी लड़ाई पर सवाल किया गया तो उन्होंने सधा हुआ जवाब दिया। अजीत सिंह ने कहा कि चुनाव में न तो भाजपा के अंदर कोई लड़ाई और न ही बाहर किसी प्रत्याशी से लड़ाई है। हर कोई भाजपा को जिताने के लिए भरपूर मेहनत कर रहा है, जिसके पास जहां वोट हैं, वहां संपर्क करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed