{"_id":"5ea2fbd48ebc3e90224c08bb","slug":"hardoi-lockdown-young-man-dies-due-to-lack-of-treatment-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में समय से नहीं मिला इलाज, तड़पकर हुई युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में समय से नहीं मिला इलाज, तड़पकर हुई युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 24 Apr 2020 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के मौदहा में लॉकडाउन में इलाज समय से न मिलने पर एक युवक की मौत हो गई है। बताया गया कि वह लंबे समय से बीमार था। पेट की नाभि में फैक्चर होने से उसकी मौत हुई है। क्षेत्र के रीवन गांव निवासी 25 वर्षीय अखिलेश कुशवाहा पुत्र श्याम सुंदर की गुरुवार देर रात मौत हो गई।
वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। पिता श्याम सुंदर ने बताया कि बेटे के लीवर का इलाज झांसी में लंबे समय से चल रहा था। उसे जांच के लिए झांसी जाना था। लेकिन मेडिकल पास न होने पर बीते सप्ताह उसे हरपालपुर सीमा से आगे नहीं जाने दिया गया। तब वह लोग उसे लेकर वापस आ गए थे। जिसके चलते दवाओं के अभाव में उसकी मौत हो गई है। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था।