फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Lawyer shot dead after entering home on pretext of court marriage

Hardoi: कोर्ट मैरिज के बहाने घर में घुसकर अधिवक्ता को गोली मारी, मौत से कोहराम, आक्रोशित वकीलों ने लगाया जाम

Tue, 30 Jul 2024 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Jul 2024 11:43 PM IST
सार

हरदोई जिले में अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हमलावरों ने बीच शहर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Hardoi: Lawyer shot dead after entering home on pretext of court marriage
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शहर के सिनेमा चौराहे के पास घर में घुसकर दो लोगों ने वरिष्ठ अधिवक्ता को गोली मार दी। इसके बाद सड़क पर खड़े बाइक सवार साथी के साथ हमलावर भाग निकले। गंभीर हालत में अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित वकीलों ने लखनऊ रोड पर घायल अधिवक्ता के घर के पास जाम लगा दिया। पुलिस मकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा (64) सिनेमा चौराहे के पास लखनऊ रोड पर पिछले लगभग चार दशक से किराये के मकान में रह रहे थे। इनके मुंशी गिरीश वर्मा के मुताबिक शाम को लगभग 7ः30 बजे दो लोग मकान में ही बने कार्यालय पर आए और कनिष्क मेहरोत्रा से कोर्ट मैरिज के मामले में मुलाकात करने की बात कही। इस पर गिरीश मकान के अंदर गए और कनिष्क को बुलाकर ले आए। कार्यालय में कुर्सी पर बैठने के दौरान दोनों युवकों में से एक ने फाइल अधिवक्ता की तरफ बढ़ाई। इसी दौरान दूसरे बदमाश ने अधिवक्ता की कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी, जिससे कनिष्क वहीं पर गिर पड़े।
विज्ञापन

 

इसके बाद दोनों हमलावर मुख्य मार्ग पर बाइक से अपने साथी के साथ भाग निकले। पुलिस ने कनिष्क को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। कनिष्क के परिवार में एक पुत्री और एक पुत्र हैं। दोनों ही अलग-अलग शहरों में रहते हैं। इस बीच घटना की सूचना पाकर अधिवक्ताओं ने लखनऊ रोड पर जाम लगा दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। एसपी के मुताबिक कोर्ट मैरिज संबंधी बातचीत के लिए आए युवकों ने गोली मारी है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed