{"_id":"64846050d19afd5dce0ed875","slug":"hardoi-intermediate-student-died-in-collision-with-unknown-vehicle-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र की मौत, मचा कोहराम
Sat, 10 Jun 2023 05:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 10 Jun 2023 05:08 PM IST
सार
Hardoi News: यूपी के हरदोई जिले में बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र में हाईवे पर सहादतनगर के पास बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र को सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
लखीमपुर-खीरी जिले के बटलर गंज थाना मैगलगंज निवासी वेदप्रकाश का पुत्र रवि बाबू (28) इंटरमीडिएट का छात्र था। वह पिहानी कोतवाली के सहादतनगर आया हुआ था। शुक्रवार की देर शाम को वहीं से वापस अपने घर लौट रहा था, उसी बीच सहादतनगर के निकट तेज रफ्तार से सामने से आ रहे अज्ञता चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे रवि बाबू घायल हो गया। पहले तो उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रवि बाबू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था, उसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रवि बाबू का एक बड़ा भाई है और दो उससे छोटे हैं। शहर कोतवाल सजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।