फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Had a physical relationship on the pretext of marriage, abandoned her when she became pregnant

Hardoi: निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, गर्भवती होने पर छोड़ दिया, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 08 Jul 2023 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Jul 2023 10:15 PM IST
सार

यूपी के हरदोई में निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर छोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Hardoi: Had a physical relationship on the pretext of marriage, abandoned her when she became pregnant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के संडीला में निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर छोड़ देने का एक महिला ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी ग्राम तलौली निवासी शमशाद के साथ आठ वर्ष पहले हुई थी।

विज्ञापन


चार वर्ष पहले पति शमशाद ने छोड़ दिया था। शमशाद से एक पुत्र है और वह उसके साथ ही रहता है। पहले पति के छोड़ देने के बाद उसकी मुलाकात संडीला के मोहल्ला मंडई निवासी कमालुउद्दीन से हुई। महिला दी तहरीर में कहा है कि कमालुद्दीन ने निकाह करने और बच्चे का खर्च सहित अन्य खर्चा उठाने की बात कही थी। इसके बाद वह जनवरी 2022 में कामलुउद्दीन अपने घर ले आया। पिता निजामुद्दीन, चाचा फहीमुउद्दीन से मिलाया और वो लोग भी निकाह के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन

कमालुद्दीन के पिता और चाचा ने हम दोनों को पति-पत्नी के रूप में रहने की बात कह दी। इसके बाद कमालुद्दीन उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां पर वह दोनों एक अस्पताल में काम करने लगे। 15 महीने दिल्ली में रहने के बाद 7 जून 2023 को कमालुउद्दीन दिल्ली से वापस संडीला आ गया। तीन दिन बाद जब वह वापस संडीला आई तो, कमालुद्दीन सहित सभी ने घर से निकाल दिया। महिला ने कहा है कि वह तीन माह की गर्भवती भी है। सभी ने धोखाधड़ी की है। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed