फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Gopamau MLA said Those living off scraps shouldnt glare at us BC Issues Admonition Against Hooliganism

UP: गोपामऊ विधायक बोले- ‘टुकड़ों पर पलने वाले आंख न दिखाएं’, ब्लॉक प्रमुख बेटे ने दी ‘गुंडई’ न करने की नसीहत

Sat, 18 Apr 2026 04:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 18 Apr 2026 04:10 AM IST
सार

Hardoi News: हरदोई में विधायक श्याम प्रकाश और उनके बेटे ने चेतावनी दी कि भाजपा के भरोसे पनपने वाले लोग उन्हें आंख न दिखाएं, वरना अंजाम भुगतना होगा। विधायक ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को अब तक सिर्फ वोट बैंक समझा गया, जबकि बाबा साहब का असली सम्मान भाजपा ने किया है।

विज्ञापन
Hardoi Gopamau MLA said Those living off scraps shouldnt glare at us BC Issues Admonition Against Hooliganism
गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश और ब्लॉक प्रमुख बेटा रवि प्रकाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के टड़ियावां ब्लाक सभागार में आयोजन को डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत गोष्ठी का था, लेकिन यहां विधायक और उनके ब्लाक प्रमुख बेटे ने विरोधियों का खुले मंच से चेता दिया। गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने भीम आर्मी का नाम लिए बिना कहा कि हमारे ही टुकड़ों पर पलने वाली एक और पार्टी हमको ही आंख दिखाने का काम कर रही है।

विज्ञापन

कहा कि गलत फहमी दूर कर लें। गोष्ठी में विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को कुछ दलों ने सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की कही बात को ध्यान में रखते हुए समाज के लोग खुद भी शिक्षित और संगठित रहें व आने वाली पीढ़ी को लेकर भी चिंता रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को ही आंख दिखाने का काम कर रही
भीम आर्मी का नाम लिए बिना विधायक ने कहा कि एक पार्टी भाजपा की वजह से ही आगे बढ़ी है और अब वह भाजपा को ही आंख दिखाने का काम कर रही है। कहा कि गलत फहमी दूर कर लेनी चाहिए। इसके बाद विधायक के बेटे टड़ियावां के ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश ने भी भीम आर्मी का नाम लिए बिना उनके नेताओं पर तंज कसा।

विज्ञापन

बाबा साहब का सम्मान हमेशा भाजपा ने बढ़ाया
कहा कि ज्यादा गुंडा-गुंंडा बनते हैं। किसी दिन हमने गुंडई दिखा दी] तो गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में दिखाई नहीं पड़ेंगे। मंच से ही रवि प्रकाश ने कहा कि मेरे बारे में पता कर लें वर्ष 2015 से पहले हमारा भी सिक्का चलता था। कहा कि बाबा साहब का सम्मान हमेशा भाजपा ने बढ़ाया है।





अराजकता बर्दाश्त नहीं है
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सम्मान में हम सब मैदान में हैं, लेकिन अराजकता बर्दाश्त नहीं है। गोष्ठी में भाजपा के जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, भाजपा नेता अमरेश द्विवेदी, महेश गुप्ता, कृष्णमोहन शुक्ला, आलोक गुप्ता, चोबरलाल वर्मा, राजाराम, अरविंद, कपिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed