फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Girlfriend reached lover's house in the dark of night

Hardoi: रात के अंधेरे में प्रेमी के घर जा पहुंची प्रेमिका, बोली- शादी करूंगी तो मोनू के साथ ही वरना फांसी...

Wed, 15 Mar 2023 01:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Mar 2023 01:43 PM IST
सार

प्यार में डूबी प्रेमिका रात के अंधेरे में प्रेमी के घर जा पहुंची। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए बोलि कि- शादी करूंगी तो मोनू के साथ ही। यदि उसे परेशान किया गया तो फांसी लगा लेगी।

विज्ञापन
Hardoi: Girlfriend reached lover's house in the dark of night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक युवती रात के अंधेरे में अकेली ही प्रेमी के घर जा पहुंची और बोली शादी करूंगी तो मोनू के साथ। युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की अमर उजाला अखबार पुष्टि नहीं करता है। मामला बेहटा गोकुल थाना इलाके का है।

विज्ञापन


यहां की रहने वाली एक युवती का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा है। युवती के परिजन इस संबंध से संतुष्ट नहीं हैं और लगातार इस रिश्ते पर आपत्ति जताते थे। इसी से परेशान होकर युवती अपने प्रेमी जो कि इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है के घर रात के अंधेरे में पहुंच गई और प्रेमी के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया और वायरल किया है।

विज्ञापन

वीडियो में उसने कहा है कि वह अपने घर से अकेली आई है। उसको अगर परेशान किया गया तो वह फांसी लगा लेगी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों 20 से 22 साल के हैं। युवती स्वेच्छा से गयी है। कहाकि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर लड़की के परिजन कोई तहरीर देते हैं तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed