{"_id":"65c4b753b88eee133a05699f","slug":"hardoi-girl-who-went-to-take-bath-in-ganga-drowned-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: छोटी बहन के साथ गंगा नहाने गई युवती डूबी, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: छोटी बहन के साथ गंगा नहाने गई युवती डूबी, तलाश जारी
Thu, 08 Feb 2024 04:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के मल्लावां में छोटी बहन के साथ गंगा नहाने गई युवती संदिग्ध हालात में नदी में डूब गई। स्थानीय गोताखोरों और परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में कई घंटे तक नदी में युवती की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के छोट्टापुरवा मजरा तेरवा कुल्ली निवासी आरती देवी (18) अपनी छोटी बहन शालिनी (10) के साथ गुरुवार सुबह गांव के पास से ही निकली गंगा नदी में नहाने के लिए गई थी।
विज्ञापन
सुबह लगभग आठ बजे आरती पानी में नहाने के लिए उतरी थी, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। इस पर शालिनी ने शोर मचाया, तो आसपास मौजूद लोगों ने गंगा में छलांग लगाकर उसकी तलाश करने की कोशिश की। कोई सुराग न मिलने पर शालिनी घर गई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इस पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों और परिजनों की मदद से युवती की तलाश करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी है। नदी में तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन