Hardoi: गैस एजेंसी मैनेजर ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में पंखे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Hardoi News: कछौना में गैस एजेंसी मैनेजर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के कछौना कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने कमरे के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र कासिमपुर के गांव बेहसार निवासी आलोक सिंह (32) पुत्र स्नेह कुमार सिंह ने घर के अंदर कमरे में बुधवार रात पंखे मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पत्नी प्रीति जोकि शाहजहांपुर जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स है, ने बताया कि वह अपने पति क साथ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के पास किराये के मकान मे रहती है। पति रोज की तरह बुधवार की रात खाना खाकर अपने कमरे मे चले गए। काफी देर तक जब कोई बात नहीं हुई, तो उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा, तो वह पंखे पर फंदा लगाकर लटक रहे थे। यह देख वह शोरगुल करने लगी, तभी पडोसी अंदर आ गए।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदा से नीचे उतारकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बासा मे इंडियन गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर तैनात था। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है। एसओ अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।